logo

Ranchi : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, डोरंडा थाने में मामला दर्ज

CYBER4.jpg

रांचीः
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नाम से साइबर करने की कोशिश की गई है। अपराधियों ने बादल पत्रलेख की तस्वीर लगातक एक व्हाट्सएप प्रोफाइल बना लिया और इसके जरिये जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार को ठगने की कोशिश की गई। साइबर अपराधी ने विकास कुमार के नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये अमेजन गिफ्ट के माध्यम से पैसे मांगे। साइबर अपराधियों ने कृषि अधिकारी को झांसा दिया कि वह मंत्री बादल पत्रलेख हैं और फिलहाल  मीटिंग में है। इसलिए फोन नहीं रीसिव नहीं कर पाएंगे। पदाधिकारी से कहा गया कि वह अमेजन के भेजे गए गिफ्ट के लिंक में जाकर पैसा जमा कर दें। बाद में उन्हें वापस कर दिया जाएगा। 


डोरंडा थाने में मामला दर्ज 
विकास कुमार हाल के दिनों में हुए ऐसी घटी घटनाओं से वाकिफ थे, इसलिए जैसे ही पैसे की मांग की गई। वह समझ गये कि उन्हें कोई झांसे में लेने का प्रयास कर रहा है। सबसे पहले उन्होंने अपने सीनियर को जानकारी दी। इसके बाद कृषि मंत्री को भी जानकारी दी। विकास कुमार ने रांची के डोरंडा थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। डोरंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा नहीं है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी बड़े व्यक्ति के नाम पर ठगी करने की कोशिश की गई हो, इससे पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास किया गया है।